सूर्यनगरी में कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में शनिवार को संक्रमितों का एक बार फिर अनचाहा दोहरा शतक लगा और कुल आंकड़ा नौ हजार के पार चला गया। जोधपुर में अब तक 9019 संक्रमित मिल चुके है। इनमें से 1828 एक्टिव केस है और अब तक 7071 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 121 को मौत हो चुकी है।
जोधपुर में शनिवार को कुल 2824 सैंपलों की जांच की गई। उसमें से 7.57 फसदी यानि 214 पॉजिटिव पाए गए। इन 214 संक्रमितों से 51 महिलाएं व 163 पुरुष है। जोधपुर में सबसे अधिक युवा संक्रमित हो रहे है। इन संक्रमितों में से सबसे अधिक 65 मरीज 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के है। इसके बाद 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 42 जने संक्रमित हुए। वहीं 80 से अधिक आयु वर्ग के महज दो जने संक्रमित हुए। ऐसा माना जा रहा है कि युवा वर्ग सबसे अधिक अपने घर से बाहर निकल रहा है। ऐसे में वह अन्य लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हो रहा है।
जोधपुर में एम्स से 12 व मेडिकल कॉलेज से 19 जनों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं 157 के होम आइसोलेशन में रखा गया। इस तरह अब तक 7071 को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं एक्टिव केस भी कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब जोधपुर में 1828 एकेटिव केस है। यह संख्या प्रदेश में सबसे अधिक है।
घटने लगी सैंपलों की संख्या
तीन पूर्व कोरोना काल में पहली बार जोधपुर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों की बैठक में साफ कहा था कि सैंपलों की संख्या को बढ़ाकर ही कोरोना को काबू में किया जा सकता है, लेकिन जोधपुर में सैंपलों की जांच कुल क्षमता से आधे भी नहीं किए जा रहे है। जोधपुर में सैंपलों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज, एम्स व डीएमआरसी में जांच सुविधा है। इन तीनों में रोजाना पांच हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा सकती है। जबकि गत कुछ दिन से इस क्षमता का आधा ही काम में लिया जा रहा है। अकेला मेडिकल कॉलेज ही दो लाख से अधिक सैंपलों की जांच कर चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment