header ads

7 काे हाे सकती है सीएम की सभा, मूंदी तहसील की कर सकते हैं घोषणा

मांधाता विधानसभा सीट से उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी सक्रिय हो गई है। 7 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पहली चुनावी सभा पुनासा में कराने की तैयारी है। इस दाैरान सीएम मूंदी को तहसील बनाने की घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नारायण पटेल ने मूंदी तहसील एवं क्षेत्र के विकास के नाम पर ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। अब पटेल पर अपने वादे को पूरा कराने का दबाव बढ़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा 7 सितंबर को सीएम की पुनासा में चुनावी सभा संभावित है।
इसी क्रम में भाजपा संगठन की चुनावी बैठक पर्यटन केंद्र हनुमंतिया के रिसॉर्ट में मंगलवार को हुई। इसमें पहली बार भाजपा ज्वाइन करने के बाद पटेल संगठन के नेताओं व पदाधिकारियों से रूबरू हुए। बैठक में मांधाता क्षेत्र के बूथवार कार्यकर्ताओं की जानकारी मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर एवं किल्लौद के मंडल अध्यक्षों ने दी। बैठक में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, टिमरनी विधायक संजय शाह, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले सहित अन्य पदाधिकारी एवं नेतागण शामिल रहे।
चुनाव प्रभारी हाड़ा क्वारेंटाइन, इसलिए नहीं आए बैठक में
भाजपा संगठन द्वारा शाजापुर के नेता जसवंतसिंह हाड़ा का मांधाता चुनाव में संगठन की ओर से चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार की बैठक में हाड़ा क्वारेंटाइन होने के कारण नहीं आए। सारंगपुर के विधायक कोठारे भी समय से वहां से नहीं निकलने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए।

भाजपा ने सांसद, मंत्रियों सहित विधायकों को भी जुटाया मांधाता में
भाजपा प्रदेश में सरकार बचाने के लिए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत तय करने में जुटी है। मांधाता विस के लिए भाजपा ने बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, टिमरनी विधायक संजय शाह, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठारे, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोरे सहित कृषि मंत्री कमल पटेल और वन मंत्री विजय शाह को जिम्मेदारी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget