नगर परिषद ने शासन की गाइड लाइन के चलते गणेश विसर्जन के अवसर पर नगर के छह स्थानों पर कर्मचारियों की उपस्थिति में छोटी-छोटी गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया और उनको विधि विधान के साथ विसर्जन किया। कोरोना वायरस के चलते घाटों पर भीड़भाड़ न हो। इससे बचने के लिए इन गणेश प्रतिमाओं को एक स्थान पर एकत्रित किया गया। सीएमओ पुरुषोत्तम लोधी ने बताया कि शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु निर्देशित किया गया था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर में बोरास रोड, खारे कुआं मोहल्ला, लक्ष्मी चौक, लोधी परा और कोलीपुरा में विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया गया। यहां पूर्ण आस्था के साथ इन गणेश प्रतिमा को एकत्रित कर उनका विसर्जन सामूहिक रूप से मां नर्मदा के तट बोरास घाट पर किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद कर्मचारियों ने 900 गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित कर नर्मदा के तट बोरास घाट पर विसर्जित किया।
अनंत चतुर्दशी पर किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
सिलवानी | घर-घर विराजित मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं का अनंत चतुर्दशी के दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं के द्वारा घरों तथा नदियों में विसर्जन किया गया। कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना किए जाने व पंडाल लगाना प्रतिबंधित कर दिया था जिसके बाद श्रद्धालुओं के द्वारा घर घर छोटी छोटी गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई थी। श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं के समय सुबह के समय पूजन, आरती आदि अनुष्ठान संपन्न किए जाते रहे।
प्रशासन ने किया गणेश विसर्जन
गैरतगंज | गणेश उत्सव के समापन के पर्व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर में कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के तहत प्रशासन ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कोरोना संकट के कारण इस वर्ष परंपरा से हटकर धार्मिक संगठनों के स्थान पर प्रशासन ने गणेश विसर्जन की कमान संभाली। प्रशासन की ओर से नगर परिषद की टीम ने सुरक्षा इंतजामों के साथ गणेश प्रतिमाओं का बीना नदी के विसर्जन घाट पर विसर्जन किया। नगर परिषद सीएमओ रितु मेहरा ने स्वयं पूरे समय मौजूद रहकर प्रतिमाओं के विसर्जन की निगरानी की। इस दौरान एसडीओपी ओपी त्रिपाठी, थाना प्रभारी डीडी आजाद सहित प्रशासन की टीम मौजूद रही।
गणपति उत्सव पर रहा कोरोना का साया न लगी झांकियां न निकला चल समारोह
बेगमगंज | नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल गणेशोत्सव पर्व पर स्थल सजावट की धूम मचती थी, विविध धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सजावट को देखने के लिए लोग उमड़ पड़ते थे। शहर करीब तीन दर्जन स्थानों पर बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की जाती थी। लेकिन इस बार लोगों ने अपने- अपने घरों में गणपति बप्पा की छोटी-छोटी मूर्तियां विराजमान की और मंगलवार को विसर्जन किया। मूर्तियों के विसर्जन करने के लिए प्रत्येक मूर्ति के साथ एक या दो लोग ही दिखे बीना नदी, सेमरी नदी व अन्य विसर्जन स्थल पर पुलिस मुस्तैद रही।
मिट्टी की गणेश प्रतिमा का पूजा अर्चना करके फिर गमले में किया विसर्जन
देवरी | अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन के दौरान शासन प्रशासन ने घर में गणेश स्थापना करने एवं भास्कर की पहल पर सर्राफा व्यापारी राजेश कुमार सोनी ने घर में ही गमले में ही विसर्जन किया।बेटी मेघा बताती है कि भास्कर की पहल के कारण हम जागृत हुए क्योंकि इन दिनों प्रदूषण पर्यावरण को बचाने के लिए भास्कर की पहल का धन्यवाद किया। हम शपथ लेते हैं कि आगामी समय भी हम मिट्टी के गणेश बनाकर घर में स्थापना करेंगे और लोगों को जागृत करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment