header ads

हुजूरियों को ड्यूटी से बचाने, ऐनवक्त पर बदले आदेश

नगरीय निकाय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण काम में नगर निगम के अफसर लापरवाही करने से बाज नहीं आए। सोमवार के मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होना था। इसके लिए शनिवार को आदेश जारी कर 49 वार्ड में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से कुछ हुजूरियों को ड्यूटी से बचाने के लिए अफसरों ने सोमवार सुबह ताबड़तोड़ नए आदेश जारी कर स्थाई कर्मचारियों के नाम चढ़ाने के साथ वार्ड के प्राधिकृत स्थान बदल दिए।

इस चक्कर में वार्ड में प्राधिकृत स्थल के ताले ही नहीं खुले, तो कुछ जगह कर्मचारी समय पर पहुंच भी गए तो निगम बुलाकर नया आदेश थमा दिया। इस चक्कर में 10 से 12 वार्ड में सुबह 10 बजे शुरू होने वाले पुनरीक्षण का काम 11 से 11.30 बजे तक शुरू हो पाया।

द सोमवार से राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को जारी हुई सूची में 2.20 लाख मतदाता है। इसमें नए नाम जोड़ना, घटाना, स्थानांतरण, नाम हटाना सहित कई बदलाव शामिल हैं

लापरवाही के तीन नमूने : कितने गंभीर हैं हमारे निगम के अफसर

स्थान-शासकीय सरस्वती माध्यमिक विद्यालय

वार्ड क्रमांक-23

क्या स्थिति-कर्मचारी 10 बजे पहुंचे तो स्कूल पर ताला था। अफसरों को फोन लगाया तो निर्वाचन अधिकारी का नंबर दे दिया। उन्होंने कहा व्यवस्था तो नगर निगम की डीसी को करना है। 11.15 बजे स्कूल का ताला खुला व काम शुरू हुआ।

स्थान- सरस्वती शिशु मंदिर, काटजू नगर

वार्ड क्रमांक-14

क्या स्थिति- कर्मचारी सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। आदेश चस्पा और गवाह के हस्ताक्षर लेने की तैयारी कर ही रहे थे कि निगम से फोन आ कि कार्यालय में नए आदेश ले लो। कर्मचारी निगम पहुंचे तो पता चला ड्यूटी काटजूनगर सरस्वती शिशु मंदिर में लगा दी थी।

स्थान-शासकीय स्कूल मावि, डोंगरे नगर

वार्ड क्रमांक-11

क्या स्थिति-पहले प्राधिकृत स्थल जवाहर स्कूल विरियाखेड़ी बनाया गया था। सोमवार सुबह एेनवक्त पर स्थान बदलकर शासकीय स्कूल मावि डोंगरे नगर कर दिया गया। निगम से पक्की जानकारी लेकर डोंगरे नगर पहुंचे तब 10.30 बज गए।

जिस समय मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होना था, उस समय तक तो नगर निगम से आदेश ही निकल रहे थे। वार्ड 7, 8, 10, 11 और 12 के तो स्थान भी बदल दिए। इससे कर्मचारियों को देरी हो गई।
मयूर पुरोहित, अध्यक्ष मुखर्जी मंडल भाजपा

सारी गड़बड़ी ऐनवक्त पर आदेश निकालने से हुई। ड्यूटी लगाने में भी भेदभाव हुआ है। सभी जगह स्थाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। हमने तो अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज करा दिया है। - राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष-ननि कर्मचारी यूनियन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget