header ads

कोरोना के साथ ही अब डेंगू का डर पॉश इलाके में मिले दो संक्रमित

कोरोना से जंग लड़ रहे शहरवासियों के लिए ये बुरी खबर है। कोरोना के साथ ही अब डेंगू की मार भी शुरू हो चुकी है। शहर में एकसाथ दो पॉजिटिव मिले हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि दोनों एक ही क्षेत्र के है। ऐसे में मंगलवार को पूरे क्षेत्र में लार्वा सर्वे और फॉगिंग की गई। इसके लिए 14 लोगों की विशेष टीम भी बनी।
बारिश थमने के बाद डेंगू का कहर शुरू हो जाता है। इस साल कोरोना के साथ डेंगू बड़ी चुनौती है। पॉश कॉलोनी इंद्रलोक नगर में दो डेंगू के पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक महिला डॉक्टर है तो वहीं दूसरा मलेरिया विभाग के कर्मचारी के ही बेटे हैं। टीम मेंबरों ने मंगलवार को सर्वे के साथ ही लार्वा की खोज भी की।
अब तक मिल चुके 5 पॉजिटिव-जिले में डेंगू के 5 मामले मिल चुके हैं। हालांकि, अभी एलाइजा टेस्ट किट से कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। सभी पॉजिटिव एनएस1 टेस्ट में सामने आए हैं। बारिश थमने के बाद ही डेंगू का फैलाव शुरू होता है।

भूल ना करें... लक्षण को पहचानें

डेंगू

  • अचानक तेज बुखार आना
  • सिर व आंखों में दर्द होना
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • शरीर में चकत्ता निकलना
  • ठंड लगना और बुखार आना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते बनना
  • रक्त स्त्राव होना।

कोरोना

  • बुखार आना
  • सूखा कफ, थकान महसूस होना
  • गले में खराश, दर्द होना
  • स्वाद का पता ना चलना
  • सुगंध नहीं आना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • सीने में दर्द, भारीपन महसूस होना।

16 नए पॉजिटिव, 12 साल के बालक से लेकर 74 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित

रतलाम | सोमवार को 16 नए पॉजिटिव मिलने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1837 पर पहुंच गया है। नए संक्रमितों में तेजा नगर गली नंबर 2 के 40 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, ग्राम सेमलिया की 52 वर्ष की महिला, शक्तिनगर रतलाम के 37 वर्षीय पुरुष, मॉर्निंग स्टार के 51 वर्षीय पुरुष, नजरबाग की 32 वर्षीय महिला, कुम्हार मोहल्ला रावटी की 65 वर्षीय महिला, शुभम परिसर का 12 वर्षीय बालक, सनसिटी का 74 वर्षीय पुरुष, बड़ावदा के 56 वर्षीय पुरुष, रंगबाड़ी मोहल्ला सैलाना के 54 वर्षीय पुरुष, कुमावत पुरा सैलाना की 55 वर्ष की महिला, ग्राम सांगा खेड़ा के 30 वर्षीय पुरुष, मऊखेड़ी की 45 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर के 40 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget