header ads

अगस्त क्रांति स्पेशल 17 से चलेंगी

मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से चलेगी। 02953 मुंबई सेंट्रल-निजामुद्दीन ट्रेन शाम 5.40 बजे रवाना हो रात 2.10 बजे रतलाम, दूसरे दिन दोपहर 12 बजे ह. निजामुद्दीन पहुंचेगी। 02954 निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल ट्रेन शाम 5.20 बजे चल रात 1.05 बजे रतलाम ,दूसरे दिन 10.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
10 मिनट पहले आएगी राजधानी स्पेशल : नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी 02952 स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से दस मिनट पहले रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 5 बजे चलकर रात 9.40 बजे कोटा, 12.42 बजे रतलाम, 3.48 बजे वडोदरा, 5.28 बजे सूरत, सुबह 8.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

आज सीआरएस यार्ड और गंभीरी ब्रिज का काम जाचेंगे
कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) आरके शर्मा गुरुवार को मंडल के दौरे पर रहेंगे। रतलाम यार्ड और उज्जैन के पास वाली गंभीरी ब्रिज के डबलिंग कार्य की जांच करेंगे। सीआरएस इंस्पेक्शन का कार्यक्रम आने के बाद बुधवार को दिनभर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में तैयारियां चलती रही। सीआरएस सुबह 7 बजे गोल्डन टैंपल मेल एक्सप्रेस से यहां पहुंचेंगे। 9 बजे सीआरएस स्पेशल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। ब्रिज का निरीक्षण करके शाम 4.45 बजे लौटेंगे। इसके बाद रतलाम यार्ड का निरीक्षण करेंगे। बता दें कि डाउन यार्ड को रिमॉडलिंग किया जा रहा है, वहीं अप यार्ड के कर्व को हाल ही ठीक किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget