अटल बिहारी बाजपेयी मिर्च मंडी बलवाड़ी में गुरुवार को सीजन का दूसरा साप्ताहिक हाट लगा। पिछले बाजार 100 पोटलों की तुलना में इस बाजार में दोगुना आवक हुई। करीब 200 पोटले मिर्च की खुली नीलामी हुई। व्यापारियों ने 120-150 रुपए किलो भाव की बोली लगाई। कसुबह 6 बजे से 10 बजे तक नीलामी चली। दूसरे बाजार में भी सुर्ख माही किस्म की मिर्च का अच्छा उठाव रहा। कारोबारी अब्दुल खान के मुताबिक इस वैरायटी की मिर्च पर वायरस नहीं लगा। वह सुर्ख है इसलिए अच्छे भाव मिले। अन्य वैरायटी में दाग होने व कम चटख आने से ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।
अनाज मंडी : मक्का के भाव में हुई मामूली बढ़त
अनाज मंडी में मक्का के भाव में मामूली बढ़त हुई है। मक्का का अधिक. 1365, न्यून. भाव 1170 व औसत भाव 1260 रुपए क्विंटल रहा। इसके अलावा गेहूं 1580-1826 रुपए, सोयाबीन 3480-4242 रुपए क्विंटल भाव मिले।
कपास मंडी : सीसीआई ने की 8677 क्विंटल खरीदी
सीसीआई ने गुरुवार जिले की 6 मंडियों में 8677 क्विं. कपास खरीदा। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया खरगोन में 4 हजार, भीकनगांव में 1800, बड़वाह में 1 हजार, कसरावद में 395, सनावद में 600 व करही कपास मंडी में 882 क्विंटल खरीदी हुई। खरगोन मंडी में 760 वाहन व 190 बैलगाड़ी में 8 हजार क्विंटल कपास की नीलामी हुई। 3800-5725 रुपए क्विंटल भाव रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment