जयंती माता मंदिर के पास नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ स्कूटी से आया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर एसडीओपी मानसिंग ठाकुर, थाना प्रभारी संजय द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पिता रामप्रसाद (25), अजय पिता जोमल (24), संजू पिता कालूराम (34), इंद्रजीत पिता रधिराम (26) चारों दोस्त बुधवार सुबह 11 बजे एक ही स्कूटी से घूमने के लिए ओंकारेश्वर आए थे। दो दिन तक वहीं घुमें। शुक्रवार को अपने घर जाने के लिए निकले। चारो दोस्त स्कूटी से जयंती माता पहुंच गए। कुछ देर तक एक पेड़ के नीचे बैठ कर बाते करते रहे। इसके बाद धर्मेंद्र ने नदी में स्नान करने के लिए कहा तो दोस्तों के मना करने के बाद भी वह स्नान करने के लिए चले गया। तभी अचानक गहरे पानी में डूबने पर चिल्लाने की आवाज सुन कर दोस्तों ने उसे बचाने पहुंचे लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। मंदिर दर्शन के लिए आए अन्य लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। गोताखोरों ने धर्मेंद्र को गहरे पानी से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल भेजा। दोस्तों ने बताया हम तो पहली बार जयंती माता आए है। हम ओंकारेश्वर से घर जा रहे थे लेकिन धर्मेंद्र ने बड़वाह में स्कूटी रोक कर जयंती माता मंदिर के लिए कहने लगा। हम लोगो ने उसे मना किया तो वह गुस्सा करने लगा। इसके बाद हम स्कूटी से जंगल वाले रास्ते से जयंती माता ले गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment