header ads

आज से सिनेमा घर शुरू होंगे, 5 की बजाय 2-3 शो ही चलाएंगे, कई टिकट पर 10 से 20 फीसदी डिस्काउंट दे रहे

15 अक्टूबर से सरकार ने सिनेमा हॉल शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन शहर में उधना रिलायंस मॉल और आईमाता रोड स्थित डीआर वर्ल्ड आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स पहले दिन खुले। इनमें बहुत कम संख्या में दर्शक आए। इसके अलावा शहर के अन्य मल्टीप्लेक्स बंद रहे।

शहर में कुछ थियेटरों से बात करने से पता चला कि अधिकतर सिनेमा हॉल 16 अक्टूबर से खुलेंगे। इनमें पूरानी गुजराती और हिंदी फिल्में दिखाई जाएंगी। कोरोना से पहले हर सिनेमा हॉल में एक स्क्रीन पर दिनभर में अधिकतम पांच शो चलते थे, लेकिन अब अधिकतर थियेटर 2 से 3 शो ही दिखाएंगे।

सिनेमा हाॅल में ये सुविधाएं

सीटें- 50 फीसदी सीटें खाली रखी जाएंगी
इंटरवल- एक ही समय पर होगा इंटरवल
फूड- पैकिंग में मिलेगा, बाहर से खाना-पानी नहीं ले जा सकते
शो- कुछ सिनेमा हॉल में शो की संख्या कम, शो के बीच 20 मिनट का अंतर रहेगा
टिकट- ऑनलाइन मिलेंगे, अधिकतर मल्टीप्लेक्स में 10-50% डिस्काउंट

सिटीप्लस मल्टीप्लेक्स: शनिवार से चालू करेंगे 3 स्क्रीन
सिटीप्लस मल्टीप्लेक्स के आशीष भाई ने बताया कि हम सुरक्षित माहौल के साथ मनोरंजन देने की कोशिश करेंगे। टिकट के रेट में 10 से 20% डिस्काउंट रखा है। शनिवार से 3 स्क्रीन चालू रहेंगी।

वेलेंटाइन मल्टीप्लेक्स: अभी 11 शो ही चलाएंगे
वेलेंटाइन मल्टीप्लेक्स के निशांत जैसवाल ने बताया कि शहर में करीब 12 से 14 मल्टीप्लेक्स है। जिसमें 50 से अधिक स्क्रीन है। हमने 200 से 220 रु. वाले टिकट के दाम 100-120 व 120 से 140 रुपए वाले टिकट के दाम 80 रु. रखे हैं। पहले रोज 16 से 17 शो करते थे अब 11 चलाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cinema houses will start from today, will run 2-3 shows instead of 5, giving 10 to 20% discount on many tickets.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget