मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि आपके झूठे वादों से डिफाॅल्टर बन चुके किसानों को राहत दूं? फसल खरीदूं। फसल बीमे से नुकसान का भुगतान करूं। छात्रों को प्रोत्साहन दूं। बेटियों का कन्यादान करूं? स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण दूं या फिल्मी सितारों का मजमा लगाकर तमाशा रचाऊं।
कमलनाथजी हमें जनता का निर्णय शिरोधार्य होगा। हमेशा न तमाशों की राजनीति आती है न ही ‘तमाचों’ की। हमें तो सिर्फ जनता की सेवा की नीति आती है। हे ईश्वर! मुझे तुम इतनी शक्ति देना कि हर तरह से मैं मध्यप्रदेश की सेवा कर पाऊं।
कमलनाथ का हमला
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जनता ने तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन आपको जनता का निर्णय कहां शिरोधार्य हुआ? सौदेबाजी से लोकतंत्र की हत्या कर, जनादेश का अपमान कर, हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गई।
आपकी सरकार में प्रदेश की पहचान माफियाओं से, मिलावटखोरों से थी। हमने 15 महीने की सरकार में आपके द्वारा सौंपे गए खाली खजाने से किसानों की कर्जमाफी की। माफियाओं, मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रदेश में निवेश लाने का काम किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment