रबी फसल की बुवाई व सिंचाई के लिए नहरों और नदियों में नर्मदा का पानी छोड़ा जाए। इसको लेकर विधायक सचिन यादव ने गुरुवार को मुख्य अभियंता इंदिरा सागर परियोजना सनावद व कलेक्टर को पत्र लिखा है।
यादव ने कहा इंदिरा सागर परियोजना, ओंकारेश्वर बांध परियोजना, खरगोन उद्वहन, कठोरा उद्वहन, अपरवेदा बांध व देजला देवाड़ा बांध से नहरों के साथ कुंदा व वेदा नदी में पानी छोड़ने की मांग किसान करने लगे हैं। पिछले दिनों किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने रबी फसल की चिंता से अवगत भी कराया था। सिंचाई योजनाओं पर निर्भर रहने वाले गांव के किसानों को रबी फसल की बुवाई व कपास फसल को बचाने के लिए पानी की आवश्यकता भी है। इसलिए सिंचाई परियोजनाओं का पानी नहरों व नदियों में छोड़ा जाए। इससे ग्रामीणों को पेयजल के साथ मवेशियों को भी पीने का पानी मिल सकेगा।
फर्नीचर के लिए एक करोड़ रुपए की मांग
विधायक यादव ने कसरावद में निर्मित संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय के लिए एक करोड़ रुपए की मांग भी रखी है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व लोगाें की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर के लिए यह राशि उपलब्ध करवाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment