header ads

तरी का पानी घर में गिरा तो पड़ोसी बाप-बेटे ने सरिए से किया हमला

शहर से 5 किमी दूर कुकडोल में निर्माणाधीन मकान में तरी रहे युवक पर पड़ोसी बाप-बेटे ने सरिए से हमला कर दिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार अरविंद चौहान के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां गुरुवार को सुबह अरविंद मकान की तरी कर रहा था। इसी दौरान पानी पड़ोसी जगदीश यादव के घर में गिर रहा था। इससे गुस्साए जगदीश व उसके बेटे राहुल ने गाली-गलौज की। इसके बाद अरविंद के सिर मंें सरिया मार दिया। हमले के बाद खून निकलने लगा। परिजन उसे कोतवाली लेकर आए। यहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जान से मारने की धमकी: अरविंद की मां सरस्वतीबाई ने बताया कि पहले भी तरी का पानी गिरने से जगदीश व राहुल ने विवाद किया था। दोनों बाप-बेटे गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The neighbor's father and son attacked the wolf when the water in the house fell


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget