नगर काउंसिल नयागांव में कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह शाही, सेनेेटरी इंस्पेक्टर विष्णु दत तथा बलवंत गिल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर नयागांव के बजारों तथा गलियों में स्वच्छता का संदेश देते हुऐ रैली निकाली, जिसमें स्वच्छता ही सेवा ‘मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी’ बोलते हुए सफाई का अभियान चलाया जिसमे सफाई कर्मचारियों ने सफाई करके स्वच्छता तथा नो प्लास्टिक यूज का संदेश दिया।
उसके अलावा स्वच्छता अभियान मे सफाई तथा नो यूज प्लास्टिक और पाॅलीथिन को बाय करके संदेश दिया।वहीं मोहाली मे फेज-4 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, मोहाली नगर निगम ने फेज-4 के बोगनविलिया पार्क में ‘प्लास्टिक संग्रह और स्वच्छता अभियान’ शुरू किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5.5 क्विंटल प्लास्टिक बरामद किया गया, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें और कुछ अन्य अपशिष्ट शामिल थे। प्लास्टिक कचरे को फिर एक एनजीओ को सौंप दिया गया, जो उपयोगी वस्तुएं जैसे रोपण बर्तन, पेन स्टैंड, भंडारण कंटेनर और अन्य सजावटी सामान बनाएगा।
इसी तरह, पुराने अखबारों को कागज के लिफाफे बनाने के लिए गैर सरकारी संगठनों को सौंप दिया गया था। इसके अलावा, संसाधन प्रबंधन केंद्रों को सुशोभित करने के लिए बड़े पैमाने पर रोपण अभियान शुरू किया गया था। इससे पहले पार्क में शहरवासियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई थी। स्वच्छता योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment