header ads

आज अवकाश के दिन जिला अस्पताल की ओपीडी दो घंटे खुलेगी

शनिवार को महर्षि वाल्मिकी जयंती पर शासकीय अवकाश तथा 1 नवंबर को रविवार का अवकाश होने से जिला अस्पताल की ओपीडी बाह्य रोगी विभाग के संचालन में बदलाव किया गया है।

कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल, चरक अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल व अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित सभी ओपीडी बाहर रोगी विभाग को 31 अक्टूबर शनिवार को सुबह 9 से 11 बजे तक चालू रखने का निर्णय लिया गया है। यहां पर दो घंटे मरीजों को इलाज मिल सकेगा। उसके बाद जिला अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में इमरजेंसी का संचालन शनिवार से सोमवार सुबह 9 बजे तक होगा। यहां पर मरीजों के लिए चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी।

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. महेश मरमट ने बताया शुक्रवार को मिलादुन्नबी, शनिवार को महर्षि वाल्मिकी जयंती और उसके बाद रविवार सहित तीन दिन के अवकाश को देखते हुए शनिवार को ओपीडी चालू रखी जाएगी ताकि मरीजों को इलाज मिल सके। इसके लिए जिला अस्पताल, चरक अस्पताल, जीवाजीगंज अस्पताल, छत्रीचौक, व्हीआरएमएच आदि में कार्यरत डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य स्थल पर तय समयावधि पर उपस्थित रहेंगे।

ओपीडी के संचालन के समय दवाई वितरण केंद्र का संचालन भी होगा ताकि मरीजों को दवाइयां मिल सके। इमरजेंसी डयूटी व वार्ड विभाग की डयूटी रोटेशन के अनुसार संचालित रहेंगी। डॉ. मरमट ने बताया लगातार तीन दिन तक अवकाश होने से अवकाश के एक दिन दो घंटे के लिए ओपीडी का संचालन किया जा रहा है, इस दौरान पूरा स्टॉफ डयूटी पर मौजूद रहेगा और मरीजों को इलाज मिल सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget