साकेत नगर में गुरुवार सुबह ट्यूशन गया 10वीं की छात्र दूसरे दिन भी घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर बाग सेवनिया पुलिस ने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पिपलिया पेंदे खां निवासी राजू कुशवाहा का 16 वर्षीय बेटा नमन कुशवाहा इसी साल दसवीं में आया है। राजू ने बताया कि वह पिछले एक महीने से सुबह 6.30 बजे 2 सी साकेत नगर में संजय श्रीवास्तव के यहां ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।
गुरुवार सुबह भी वह समय से ट्यूशन पहुंचा था। सवा सात बजे ट्यूशन से उसकी छुट्टी हुई, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा। राजू का कहना है कि 2सी साकेत नगर में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले अंसारी ने गुरुवार शाम चार बजे नमन को दो अन्य बच्चों के साथ देखा था। नमन ने उन्हें नमस्ते भी किया था। नमन के लापता होने की जानकारी अंसारी को शुक्रवार को मिली। पुलिस नमन की तलाश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment