तीन साल पहले ढहने के बाद दो साल पहले बनकर तैयार हुए छत्री पुल पर कभी इसकी खास पहचान रही छत्रियां फिर सज गई हैं। लाल पत्थर से बन रही छत्रियों का काम लॉकडाउन में रुक गया था। कारिगरों ने जुलाई में फिर काम शुरू किया, जो अब पूरा हो गया है। पत्थर लगाने के लिए लगाई मचान के खुलने के बाद छत्रियों का सौंदर्य निखर या है। अब इन पर एलईडी लाइट लगाई जाएगी। स्टेशन को मुख्य बाजार से जोड़ने वाला पुराने छत्री पुल का एक हिस्सा सितंबर 2017 में ढह गया था। इसके बाद निगम ने 18 मीटर चौड़ा और 24 मीटर लंबा नया पुल बनाया था। जुलाई 2018 में विधायक चेतन्य काश्यप ने पुल की मूल पहचान रही छत्रियां बनाने के लिए दस लाख रुपए दिए थे। रोजाना सवा लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही वाला यह शहर का सबसे व्यस्ततम पुल है, जो पुराने और नए शहर को जोड़ता है। फोटो – चिंटू मेहता
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment