हर बार की तरह इस बार भी दिवाली से पहले एसटी विभाग से सौराष्ट्र, उत्तर और मध्य गुजरात के लिए बसों का सिंगल किराया वसूलने की मांग सूरत डायमंड एसोसिएशन और रत्न कलाकार विकास संघ ने की है। एसडीए के अध्यक्ष नानू वेकरिया और रत्नकलाकार विकास संघ के अध्यक्ष बालू वेकारिया ने एसटी, सूरत मंडल के निदेशक निदेशक संजय जोशी को ज्ञापन देकर कहा कि सूरत में रहने वाले सौराष्ट्र वासी और उत्तर गुजराती हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पर गांव जाएंगे।
उनके लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएं, लेकिन अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाए। इस संबंध में दोनों एसोसिएशनों का कहना है कि हर साल एसटी विभाग अतिरिक्त बसें चलाता है। इस वर्ष एसटी विभाग ने लॉकडाउन के दौरान जो बसें चलाई थीं, उसमें सिंगल किराया लिया गया था। इसी तरह दीवाली के दौरान चलने वाली बसों का भी सिंगल किराया लिया जाए। इस बार कोरोना की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में किराये में राहत दी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment