पांडेसरा की मिल में 75 वर्षीय कारीगर की संदिग्ध हालत में माैत होने के बाद हंगामा मच गया। परिवार ने बॉयलर में डालकर जान से मारने की कोशिश करने का संगीन आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय श्रीजीवन जयदेव झा बिहार का मूल निवासी था और अंबाजी मिल में प्रेस विभाग में हेल्पर का काम करता था। श्रीजीवन को तीन बेटियां हैं।
एक बेटी और पत्नी के साथ वह भेस्तान में रहता था। दो बेटियां गांव में हैं। रविवार को रात में मिल के कंपाउंड में श्रीजीवन की संदिग्ध हालत में गिरने माैत हो गई। रात 9:00 से 10:00 बजे के बीच घटना होने के बाद परिवार वालों को रात 1.30 बजे इस बारे में बताया गया। श्रीजीवन की संदिग्ध मौत को लेकर मिल में काम करने वाले कारीगरों ने हंगामा मचा दिया।
हंगामा होते ही सुपरवाइजर और दूसरे जिम्मेदार लोग मिल से भाग गए। मौके पर पहुंचे परिवारवालों ने श्रीजीवन को बॉयलर में डालकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।परिवारवालों ने बताया कि इसका वीडियो भी बनाया गया था।
पीएम रिपोर्ट: सीढ़ी से गिरने से हुई मौत
पीएम रिपोर्ट में पता चला कि श्रीजीवन सीढ़ी से नीचे गिर गया था। मुंह और नाक में गंभीर चोट लगने उसकी मौत हो गई। पांडेसरा पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। परिवार मुआवजे की मांग कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment