कैनरा बैंक में लूट के प्रयास के आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा है। आरोपी किशोर पुत्र शंकरलाल सैनी ने खाली पिस्टल से डराकर बैंक मैनेजर सहित 10 बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। चाबी लेकर रुपयों से बैग भर लिया था।
लेकिन बैंक मैनेजर के जीजा की सतर्कता व उद्योग नगर थाना पुलिस के कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने के चलते आरोपी पकड़ा गया। उद्योग नगर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश से अप्रैल में ही पिस्टल खरीद कर ले आया था। कारतूस नहीं खरीद पाया था। उसने लूट की योजना पहले से बना रखी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment