शहर के केंद्रीय विद्यालय के पीछे गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को योगी नाथ समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के हित के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें मठ मंदिर की स्थापना करना, समाज की धर्मशाला बनाना, मुक्तिधाम की बाउंड्रीवाल आदि विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही समाज के वरिष्ठ व युवाओं की सहमति से रवींद्रनाथ योगी धुलकोट को जिलाध्यक्ष बनाया है। उपाध्यक्ष राकेश नाथ योगी नागझिरी, जिला संगठन मंत्री जगदीश योगी, जिला महामंत्री पप्पू नाथ योगी, जितेंद्र योगी, मनोज नाथ योगी, अमरनाथ योगी, संजय, मुकेश नाथ योगी सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के समाजजन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment