header ads

शिक्षा-शिक्षक बचाओ सत्याग्रह, स्कूल संचालकाें और प्राचार्यों ने किया प्रदर्शन

गांधी प्रतिमा के पास, हाथाें में तख्तियां, बाहाें में काले रंग का फीता। चाैराहे के चाराें तरफ घेरा बनाकर खड़े लोग। सभी ने मास्क लगाया। काेई नारा नहीं, शाेरगुल नहीं। सभी मूक खड़े थे, लेकिन लाउडस्पीकर पर गांधीजी का प्रिय भजन वैष्णव जन ताे तेने कहिए, बज रहा था। घेरे से निकलकर बारी-बारी से सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह नजारा शुक्रवार सुबह 11 बजे पिपलानी गांधी चाैराहे का था। इस मानव शृंखला में सीबीएसई से जुड़े कई स्कूलाें के संचालक, प्राचार्य व शिक्षक शामिल थे।

ये सभी शिक्षा- शिक्षक बचाओ सत्याग्रह आंदाेलन के तहत यहां प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठे हुए थे। प्रदर्शन में एसाेसिएशन ऑफ अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स के अध्यक्ष अनुपम चाैकसे, उपाध्यक्ष विनीराज माेदी, सचिव बाबू थाॅमस, सदस्य बीएस यादव, अशासकीय शिक्षण संस्था संगठन के बैरागढ़ के अध्यक्ष मनीष मैथ्यूस, प्राचार्य मनीषा कवाठेकर, डीके अशाेक कुमार सहित कई संगठनाें के पदाधिकारी, प्राचार्य व शिक्षक शामिल हुए।

काेचिंग संचालकाें ने कैंडल जलाकर जताया विराेध
काेचिंग एसाेसिएशन एंड टीचर्स वेलफेयर साेसायटी ने गांधी जयंती पर मांगाें काे लेकर कैंडल जलाकर विराेध जताया। नीलम पार्क के पास प्रदर्शन में कई काेचिंग संचालक शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने बताया कि हमारी मांग है कि लाॅकडाउन पीरियड की अवधि के दाैरान सभी काेचिंग क्लासेस संचालित नहीं की गईं, इसलिए इस अवधि के टैक्स माफ किए जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मानव शृंखला में सीबीएसई से जुड़े कई स्कूलाें के संचालक, प्राचार्य व शिक्षक शामिल थे


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget