निकटवर्ती गुर्जरों की ढाणी तन अडूका गुरुवार शाम हुए विस्फोट में घायल साठ वर्षीय वृद्ध महिला मीनादेवी की शनिवार सुबह मौत हो गई। उसे झुलसी हुई हालत में उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया था। जबकि इस हादसे में घायल उसका 12 वर्षीय पोता सोनू झुंझुनूं बीडीके अस्पताल में भर्ती है। गौरतलब है कि आठ अक्टूबर शाम छह बजे वृद्धा अपने खेत से कुछ दूर पशुओं के चाराघर के पास पोते सोनू के साथ चारपाई पर बैठी बीड़ी पी रही थी। इस दौरान हुए विस्फोट में दादी-पोते घायल हो गए। चिड़ावा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मीनादेवी को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोट के कारणों की छानबीन की, लेकिन विस्फोट कैसे, किसी चीज से हुआ और उसे कौन लाया इसकी जानकारी नहीं मिली। जिस पर दूसरे दिन शुक्रवार को सीकर से एफएसएल और झुंझुनूं से एमओबी टीमों को मौके पर बुलवाया गया। परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना में घायल सोनू ने दादी के पास आकर पुराना पटाखा चलाया तो वो तेज धमाके के साथ फट गया, लेकिन वे ये नहीं बता पाये कि घायल बच्चा वो पटाखा कहां से लाया।
कारणों की जांच कर रहे
डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि एफएसएल और एमओबी टीमों की जांच रिपोर्ट ली जा रही है। गंधक पोटास व कई आवाज वाले पटाखे में एक साथ विस्फोट होने का मामला लग रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment