header ads

15 और विशेष ट्रेनों का समय 1 दिसंबर से बदलेगा, फ्लाइंग रानी, उधना-दानापुर सहित सूरत से 5 ट्रेनें नए समय से चलेंगी

पश्चिम रेलवे की 15 और विशेष ट्रेनों के समय में 1 दिसंबर से बदलाव किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि कुछ ट्रेनों के समय में 1 दिसंबर से संशोधन किया गया है। ट्रेन संख्या 02921 सुपरफास्‍ट विशेष ट्रेन मंगलवार, 1 दिसंबर से मुंबई सेंट्रल से शाम 17.55 बजे रवाना होगी और उधना रात 22.10 बजे और सूरत रात 22.35 बजे पहुंचेगी।

02922 सुपरफास्ट मंगलवार, 1 दिसंबर से सूरत से सुबह 5.05 बजे रवाना होगी और मुंबई सेंट्रल सुबह 9.55 बजे पहुंचेगी। 02971 विशेष ट्रेन 1 दिसंबर से बांद्रा टर्मिनस से शाम 19.10 बजे रवाना होगी और सूरत रात 23.02 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 8.15 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 02972 विशेष ट्रेन 2 दिसंबर को भावनगर टर्मिनस से शाम 18.30 बजे रवाना होगी। सूरत तड़के 03.24 बजे और बांद्रा टर्मिनस सुबह 8.15 बजे पहुंचेगी।

09063/09064 द्वि-साप्ताहिक उधना-दानापुर विशेष

ट्रेन संख्या 09063 उधना-दानापुर विशेष ट्रेन मंगलवार, 1 दिसंबर से उधना से सुबह 8.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09064 विशेष ट्रेन बुधवार, 2 दिसंबर से दानापुर से शाम 16.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 21.05 बजे उधना पहुंचेगी।

09051 वलसाड-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन शनिवार, 5 दिसंबर से वलसाड से रात 22.20 बजे रवाना होगी। भेस्तान रात 23.05 बजे पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर अगले दिन सुबह 06.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09052 मुजफ्फरपुर-वलसाड विशेष ट्रेन सोमवार 7 दिसंबर से मुजफ्फरपुर से रात 20.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 12.15 बजे भेस्तान पहुंचेगी। यह ट्रेन वलसाड देर रात 1.40 बजे पहुंचेगी।

09045/09046 सूरत-छपरा विशेष एक्सप्रेस (सप्ताह में 5 दिन)

09045 सूरत-छपरा विशेष ट्रेन बुधवार, 2 दिसंबर से सूरत से सुबह 10.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 18.35 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में 09046 छपरा-सूरत विशेष ट्रेन शुक्रवार, 4 दिसंबर से छपरा से सुबह 9.00 बजे रवाना होगी। दोपहर 15.39 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत शाम 16.10 बजे पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The timings of 15 more special trains will change from December 1, 5 trains from Surat including Flying Rani, Udhna-Danapur will run from the new time.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget