header ads

भाजपा ने 15 वर्ष में जो विकास कराया, कांग्रेस ने उसे 15 महीने में ठप कर दिया था

चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा ने भी अंबाह विधानसभा में रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। यहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, उद्योगपति रमेशचंद्र गर्ग के साथ खुले रथ में सवार होकर जनता से विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव के लिए वोट मांगे। भाजपा का रोड शो जयदेवी गार्डन से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गें से होते हुए पोरसा के लिए निकल गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर, प्रत्याशी कमलेश जाटव ने अपने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनता से कहा कि भाजपा ने 15 वर्ष में जो विकास कराया, उसे 15 महीने में कांग्रेस ने ठप कर दिया था। 3 नवंबर को आप लोग भाजपा प्रत्याशी को जिताएं। इसी प्रकार पोरसा में भी भारतीय जनता पार्टी ने रोड शो कर जनता से 3 नवंबर को भाजपा को जिताने की अपील की।

दिमनी विधानसभा में आप हमें चुनेंगे तो आपको एक विधायक, 2 सांसद मिलेंगे
भारतीय जनता पार्टी के ने आपको पूरा मान सम्मान दिया लेकिन यह घड़ी आपके लिए चुनौती की है। आप एक बार याद रखिए अगर आप दिमनी विधानसभा से गिरिराज दंडोतिया को चुनेगे तो आप एक बिधायक ही नहीं , 1 सांसद, 1 मुख्यमंत्री और एक राज्यसभा सदस्य को चुनेगे। यह बात दिमनी विधानसभा के मुड़ियाखेड़ा गांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कार्यकर्ता मीटिंग में कहीं ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंबाह में रोड शो कर जनता के लिए वोट मांगते केंद्रीय मंत्री तोमर, अभिनेता राजपाल यादव व अन्य।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget