header ads

हाइवे पर लगा 3 किमी लंबा जाम, घंटाें रेंगते रहे वाहन

शहर के बीच से गुजर रहे इंदाैर-बैतूल नेशनल हाइवे के परशुराम चाैराहा व एसबीआई बैंक चाैराहे पर मरम्मत का काम चलने की वजह से वाहनाें को डायवर्ट किया गया। इससे हाइवे पर बार-बार जाम लग रहा है। रविवार सुबह रेलवे डबल फाटक बंद हाेने से हइवे के दाेनाें ओर वाहनाें की 3 किमी लंबी लाइन लग गई। जाम लगने से घंटाें वाहन रेंगते रहे।

यातायात पुलिस काे व्यवस्था बनाने में पसीना छूट गया। इसके बाद शाम काे भी रेलवे डबल फाटक हाेने से एक बार फिर जाम लग गया। यातायात प्रभारी व सूबेदार वर्षा गाैर ने बताया मरम्मत की वजह से वन-वे किया गया है।

इंदाैर से बैतूल जाने वाले वाहनाें काे कलेक्टाेरेट बाइपास, कृषि मंडी से रेलवे स्टेशन राेड, डबल फाटक हाेते हुए शहर से बाहर निकाला जा रहा है। इसी तरह इंदाैर जाने वाले वाहन हरदाैल बाबा, आंबेडकर चाैक, एसबीआई चाैराहा, नई सब्जी मंडी हाेते हुए निकाले जा रहे हैं। रेलवे गेट बंद हाेने के दाैरान वाहनाें का लंबा जाम लग जाता है। यातायात पुलिस के जवानाें काे व्यवस्था बनाने के लिए लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 km long jam on the highway, vehicles kept crawling for hours


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget