गांव में साेमवार को आबादी की जगह का ड्राेन से सर्वे किया गया। सर्वे के पहले गलियाें में चूने की लाइन डाली गई। गांव से 2 किलोमीटर दूर टेमागांव रोड से ड्राेन काे सर्वे के लिए उड़ाया गया। लगभग 48 मिनट ड्राेन हवा में रहा। 1267 मकानों की इमेज और सरकारी रास्ताें काे ड्राेन ने कवर किया।
ड्राेन के ऑपरेटर अभिषेक जैन ने बताया कि जिले में सबसे अधिक समय साेडलपुर में लगा। लगभग 1 माह बाद गांव के भूमि स्वामियों को नक्शा और ऋण पुस्तिका बनाकर दी जाएगी। इस दाैरान रहटगांव नायब तहसीलदार निमेष पांडे, पटवारी विकास जोशी, सचिव रामकृष्ण कुशवाह, सहसचिव सुमित चौधरी, सरपंच सुरेश उइके, पंच आदित्य पटेल आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment