वराछा में भाई ने बहन के प्रेमी पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार अमरोली में रहने वाले दिनेश पुत्र सीताराम महाजन का भाई दीपक आरोपी धर्मेश उर्फ लालू रमेश राठौड़ की बहन से प्यार करता है। धर्मेश को दोनों के प्रेम संबंध का पता चला तो उसने दीपक को अपने घर बुलाया। दीपक आया तो समझाने के बहाने उस पर चाकू से हमला करके जान से मारने की कोशिश की।
चाकू से दीपक घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment