header ads

मडवाराजगढ़ गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मडवाराजगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्राम मडवाराजगढ़ निवासी नन्दकिशोर कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया, कि वह झांसी से लौटकर घर आया उसी समय काशीराम कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मनेाज कुशवाहा, तुलसीदास कुशवाहा मेरे सड़क वाले मकान पर भाई रामचरन को गाली गलौच कर रहे थे। विरोध करने पर इन लोगों के द्वारा परिजनों के साथ मारपीट कर दी और लाठी डंडों से पुरानी रंजिश पर जमकर मारपीट की।

जिसमें नन्दकिशोर, राजकुमार, मातादीन के सिर में गंभीर चोटें आईं। साथ ही घर के बाहर खड़ी बाइक को भी आरोपियों ने पत्थरों से कुचल दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंदिर पर भंडारा होना है। जिसको लेकर उनके द्वारा गांव वालों से श्रद्धानुसार उसमें भाग लेने की बात कह रहे थे।

तभी काशीराम कुशवाहा आए और सुनील की दुकान के सामने चाचा काशीराम, नन्दकिशोर, मातादीन ने रास्ता रोककर गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर नाथूराम, रामचरन, काशीराम ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें परिजनों को कई जगह चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Madvarajgarh village, two parties fight over old rivalry, case registered


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget