स्टेट हाईवे रोड 22 पर चीचली नहर की पुलिया के पास सोमवार की सुबह 5:30 बजे कार और मैजिक ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें एक दर्जन भर से अधिक लोग घायल हाे गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन क्रमांक एमपी 37/2538 के चालक पर केस दर्ज किया है। घायलों में निशा पटेल, आरती 10 वर्ष, भारती 7 वर्ष, अजय 7 वर्ष, राघवेंद्र 37 वर्ष, सावित्री पटेल 21 वर्ष, प्रिंस उर्फ पुष्पराज 11 वर्ष, लल्लू और पुष्पेंद्र 13 वर्ष एवं राजेश बंजारा उम्र 35 वर्ष निवासी रीवा घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। उसी समय चीचली नहर की पुलिया के पास हादसा हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment