header ads

प्रबंधक के घर से नकदी और जेवरात सहित लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए जुटाए थे

सागर नाका रोड पर स्थित पावर ग्रिड काॅलोनी में दो दिन पहले एक प्रबंधक के घर में नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी हो गई है। प्रबंधक परिवार के साथ दशहरा की छुट्‌टी मनाने के साथ गृह नगर इलाहाबाद के प्रयागराज गये थे और जब वह घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला।

जेवरात, नकदी गायब थे। प्रबंधक ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी है। हैरानी की बात यह है कि डेढ़ साल पहले भी इसी काॅलोनी में एक तकनीशियन के यहां पर चोरी हुई थी। जिसका पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई। परेशानी की बात यह है कि प्रबंधक की बेटी की 24 नवंबर को शादी है, जिसके लिए सारा जेवरात और नकदी रखा गया था, मगर चोर सबकुछ चोरी कर ले गए।

सागर नाका स्थित काॅलोनी निवासी केपी यादव ने बताया कि वे पावर ग्रिड कारपोरेशन में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वे दशहरा की छुट्टियां मनाने प्रयागराज गए थे। 1 नवंबर को वापस आए तो देखा कि कॉलोनी में स्थित उनके क्वार्टर नंबर सी 3 का ताला टूटा है। वे अंदर घर में गए तो देखा कि अलमारी टूटी पड़ी है और सामग्री बिखरी है।

उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी नीतू यादव इंदौर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं, जिसकी 24 नवंबर को शादी होनी है। बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। इसके लिए वे प्रयागराज गए हुए थे। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे बेटी नीतू यादव के सगाई में मिला ब्रेसलेट, सोने की चैन, अंगूठियां, बहू की सोने की 4 चूड़ियां, सोने का हार, पत्नी के सभी सोने के आभूषण हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कान के टॉप्स, झुमकी, सोने की चैन, बेटी की शादी के लिए अलमारी में रखे 3 लाख 10 हजार कैश, कुछ कीमती साड़ियां सहित लगभग 16 लाख की चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चार चोर

उन्होंने बताया कि कॉलोनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 28 अक्टूबर की सुबह 2:42 बजे पर चार लोग उनके क्वार्टर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं और 36 मिनट बाद 3:18 बजे वे चार लोग रूम से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि चोर को काॅलोनी के अंदर की पूरी जानकारी है और उन्होंने कुछ लोगों पर संदेह भी जताया है।

उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सागर नाका चौकी में दर्ज कराई है। जहां पर पुलिस ने पूरी चोरी करीब 5 लाख रुपए की होना बताया है, जबकि यादव का दावा है कि नगदी जेवरात सहित 16 लाख रुपए की चोरी हुई है। यदि पुलिस उन्हें इतने की चोरी होने का दावा करने के लिए कहेगी तो वे सिद्ध करेंगे।

सागर नाका चौकी प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि एफएसएल की टीम मौके पर गई थी। फिलहाल पांच लाख रुपए की चोरी की एफआईआर दर्ज हुई है। जांच में दस्तावेज मिलेंगे, उस हिसाब से कीमत बढ़ाई जाएगी।

पहले और वर्तमान चोरी का तरीका है एक जैसा

दरअसल डेढ़ साल पहले कॉलोनी में तकनीशियन गोविंद कुशवाहा के क्वार्टर में चोरी हुई थी। अज्ञात चोर गेस्टहाउस के पीछे दीवार में छेद करके अंदर घुसे थे और दरवाजा का स्टॉपर तोड़ा था। इस बार भी चोर ठीक इसी तरह गेस्ट हाउस के पीछे से दीवार की जाली खोलकर अंदर घुसे और क्वार्टर का स्टॉपर तोड़ा और अंदर घुस गए।

यादव के मुताबिक काॅलोनी में चार गार्ड ड्यूटी करते हैं, फिर भी चोरी हो गई। चौकाने वाली बात यह है कि डेढ़ साल के बीच में चोर नहीं पकड़ा गया। उन्होंने संभावना जताई है कि कोई मजदूर या फिर आसपास कोई व्यक्ति चोरी में शामिल हो सकता है। उन्होंने ऐसे संदेहियों की लिस्ट बनाई है जो डेढ़ साल पहले काॅलोनी में आया जाया करते थे और अब भी यहां पर काम करते हैं। ताकि चोर को पकड़ने में आसानी हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget