header ads

जेवर-नकदी लेकर भागी दुल्हन तो ट्रक के नीचे फेंककर की शादी कराने वाले प्रेमी की हत्या

मानपुर में छह दिन पहले जिस 23 वर्षीय दीपक वर्मा नाम के युवक की मौत को पुलिस सड़क हादसा मान रही थी, वह हत्या का मामला निकला। द्वारकापुरी पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपी लवीन उर्फ भूपेंद्र सावलकर, मनीष सोलंकी और प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश जाधव को पकड़ा है। आरोपियों ने मारपीट के बाद दीपक को चलते कंटेनर के पिछले पहिये के नीचे फेंक दिया था।

एसपी महेशचंद जैन के मुताबिक, जिस समाज में लड़कियां कम होती हैं, वहां दीपक और उसके मामा अजय शादी कराने का काम करते थे। दीपक ने महू के सट्‌टा कारोबारी शैलेष गोयल के महाराष्ट्र में रहने वाले साढ़ू भाई प्रवीण के भतीजे गोकुल की शादी झूठ बोलकर अपनी प्रेमिका से करा दी थी, लेकिन शादी के बाद भी प्रेमिका दीपक से बातें करती थी। जब यह बात गोकुल को पता चली तो उसने आपत्ति ली, लेकिन प्रेमिका ने खुदकुशी कर लेने की धमकी दी।

कुछ दिनों बाद गोकुल के घर से नकदी सहित आठ लाख के गहने चुराकर इंदौर आ गई। यह बात गोकुल ने प्रवीण के जरिए शैलेष को बताई तो शैलेष ने नकदी और जेवर वापस लेने के लिए लवीन को सुपारी देकर दीपक का अपहरण करा लिया।

सुपारी किलर राजेंद्र नगर में भी हत्या कर चुका, 7 माह बाद पता चला था

27 अक्टूबर को मानपुर पुलिस को हाईवे पर दीपक शव मिला था। 31 अक्टूबर को द्वारकापुरी थाने में गुरुशंकर नगर में रहने वाले मामा मुकेश वर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दीपक की गुमशुदगी को लेकर कांस्टेबल शशांक और तन्मय को सूचना मिली थी कि उसे तीन लोग लवीन, मनीष और प्रकाश ले गए थे। जब लौटे तो दीपक साथ नहीं था। आरोपियों ने हत्या के पहले शैलेष के मकान में दीपक और अजय को पीटा तो यह देख शैलेष की पत्नी बेहोश हो गई थी।

शैलेष उसे अस्पताल ले गया और लवीन, मनीष और प्रकाश को दोनों को निपटाने के लिए कहा। इस बीच अजय रास्ते में चकमा देकर भाग निकला था। वहीं लवीन ने मानपुर हाईवे पर दीपक को अधमरी हालत में कंटेनर के नीचे फेंक दिया था। बाद में खुद हादसे का प्रत्यक्षदर्शी बनकर खड़ा हो गया था। एसपी के मुताबिक, आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी लवीन राजेंद्र नगर में भी एक युवक की हत्या कर चुका, जिसका पता पुलिस को सात माह बाद चला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सट्‌टा कारोबारी ने सुपारी देकर कराई वारदात, तीन गिरफ्तार


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget