अमराेली में गैस सिलेंडर में लीकेज हाेने से घर में आग लग गई। सिलेंडर के ऊपर गद्दा रखा था, इससे आग तेजी से फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार कोसाडा आवास के एक मकान में सुबह 11.30 बजे गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। फायर ऑफिस रने बताया कि सिलेंडर पर गद्दा रखा था, इससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया।
फायर ने कोजवे से किशोर का शव बाहर निकाला
मंगलवार शाम को वियर कम कोजवे से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने शव को पानी से निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रांदेर, अमलीपुरा में रहने वाले 15 वर्षीय अजहर पठान ने मंगलवार को शाम 5.30 बजे कोजवे में कूद गया था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही अजहर की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment