न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हटा ने छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत निरस्त कर दी। मीडिया प्रभारी सतीश कपस्या ने बताया कि रनेह थानांतर्गत 20 अक्टूबर को रात 10 बजे एक महिला अपने घर के अंदर काम कर रही थी।
तभी आरोपी सोनू पाठक घर के अंदर आया और बुरी नियत से महिला का दाहिना हाथ पकड़ लिया। और अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर पीड़िता की चाची और सास मौके पर आ गई। चाची और सास को आता देख आरोपी महिला का हाथ छोड़कर भाग गया और भागते हुए कह रहा था कि यदि तुम थाना रिपोर्ट करने गई तो जान से खत्म कर देंगे।
पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना रनेह में दर्ज कराई। जिस पर थाना रनेह ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर हटा न्यायालय प्रस्तुत किया गया। आरोपी द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment