पटेरा थाना क्षेत्र के तिरगढ़ गांव से मंगलवार की शाम 6 बजे एक बालक लापता हो गया। परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी है। जिसके बाद से सभी थानों में सूचना दे दी गई है।
पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है। पटेरा एसआई अभिषेक चौबे ने बताया कि तिरगढ़ निवासी भगवत पटेल का छह साल का बेटा राजवीर पटेल शाम छह बजे से लापता बताया गया है। घर से वह काली टीशर्ट और आसमानी रंग का लोअर पहनकर निकला था। उसके बाद से कहीं अता-पता नहीं चला।
आसपास के थानों में इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस टीमें स्वयं खोजने के लिए निकलीं हैं। देर रात तक कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment