header ads

आईसीयू में पूरी तरह जल गए थे तीन मरीज, इमरजेंसी डोर भी बंद था

आनंद बंगला चौक के निकट स्थित उदय शिवानंद कोविड अस्पताल में देर रात लगी आग में पांच मरीजों की जलकर मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे एसआईटी के जांच अधिकारी और राजकोट जोन 2 के डीएसपी मनोहरसिंह जाडेजा ने मीडिया को बताया कि अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दाखिल की गई है।

अभी पांच आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनमें डॉ. प्रकाश मोढ़ा, डॉ. विशाल मोढ़ा और डॉ. तेजस करमटा को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा डॉ. तेजस मोतीवारस, डॉ. दिग्विजयसिंह जाडेजा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पांचों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

संभवत: सोमवार को सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। जांच में पता चला कि वॉर्ड में लगी आग में तीन मरीज पूरी तरह जल गए थे, जबकि दो अन्य मरीजों को उपचार के लिए पुराने गोकुल अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा इमरजेंसी सिस्टम में खराबी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three patients were completely burnt in ICU, emergency door was also closed


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget