header ads

गुरुनानक जयंती आज : आजादी के बाद पहली बार नहीं निकलेगी शाेभायात्रा

गुरु सिंघ सभा द्वारा आजादी के बाद पहली बार गुरुनानक जयंती पर साेमवार काे पहली बार शाेभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। समाज के लाेगाें ने काेराेना संक्रमण के चलते शाेभायात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया है। गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहब की समाप्ति हाेगी। भाेग साहब हाेगा। दीवान सजेगा। सभा के प्रवक्ता देवेंद्र दुआ ने बताया जयंती के एक दिन पहले प्रभात फेरी निकाली। इसमें पंज प्यारे निकले।

प्रमुख मार्गाें से हाेते हुए निकली प्रभात फेरी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। उन्हाेंने बताया काेविड-19 का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुद्वारा पर आकर्षक लाइटिंग की है। जयंती पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रम हाेंगे। दुआ के अनुसार आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब गुरुनानक जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guru Nanak Jayanti today: Sheebh yatra will not go out for the first time after independence


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget