टोल नाके पर 1 जनवरी से अनिवार्य होने वाली फास्टैग की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने वाहनों में फास्टैग लगाने के लिए 15 फरवरी तक समय दिया है। वहीं, ना-कर समिति ने आंदोलन को चालू रखने का निर्णय लिया है।
समिति ने सूरत शहर और सूडा की सीमा से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर कामरेज और भाटिया में बने टोल टैक्स को हटाने की मांग की है। ना-कर समिति ने गुरुवार को मनपा कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन देकर सूरत शहर और सूडा की सीमा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बिना मंजूरी बनाए गए रोड को अपने अधिकार में लेने की मांग की है। गुरुवार को सूरत और भाटिया टोलनाके पर संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक हुई और आंदोलन पर चर्चा की गई।
कामरेज और भाटिया टोल टैक्स अवैध है
ना-कर समिति ने कामरेज और भाटिया टोल टैक्स को अवैध बताया है। समिति ने बताया कि 5 दिसंबर 2008 को जारी किए गए नियम के अनुसार जिले में रहने वाले कॉमर्शियल वाहन मालिकों को टोल टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है। सूरत के वाहन मालिकों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है। टोल टैक्स अवैध तरीके से चल रहे हैं और मिलीभगत में वसूली कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment