जिला चिकित्सालय में बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे चार दिन के एक नवजात ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ शहडोल में मरने वाले बच्चों की संख्या 21 हो गई है। इनमें से 18 बच्चे पंद्रह दिन भीतर जिला चिकित्सालय में जान गवां चुके हैं। एक बच्चे की जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हुई थी।
एक की जबलपुर में तो एक अन्य बच्चे की बुढ़ार में मौत हुई है। 26-27 नवंबर की दरम्यानी रात से जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ बच्चों की मौतों का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। नवागत सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी राव पति इंद्र कुमार राव का प्रसव 8 दिसंबर को जिला चिकित्सालय आते समय रास्ते में हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment