header ads

पमरे के 2653 रेलकर्मी मुस्कुराए, आज से नियमानुसार करेंगे 8 घंटे काम

वर्षों से आला रेल अधिकारियों के शोषण का शिकार होते आए पश्चिम मध्य रेलवे के 2653 कर्मचारियों के चेहरों पर वर्ष 2020 के अंतिम दिन राहत भरी जीत की मुस्कुराहट दिखाई दे रही थी। उनकी मुस्कान बता रही थी कि नया साल उनकी जिंदगी में न्याय की नई रोशनी लेकर आया है और गुलामी की जंजीरें टूट गई हैं।

उन्हें अब नए साल के पहले दिन से अब 12 घंटे की बजाय आम रेलकर्मी की तरह 8 घंटे काम करना पड़ेगा। नए साल में मिली जीत का उन्होंने जश्न मनाकर स्वागत किया। ये 2653 कर्मचारी पमरे के तीनों मंडल जबलपुर, भोपाल और कोटा के प्वाइंट्समैन हैं, जिनको काम के बोझ से उबारने के लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने लंबा संघर्ष किया है और आखिरकार नए साल में उन्हें वेतन के नियमानुसार काम करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget