header ads

3 कमरों वाले भवनों में लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन

सरकारी अस्पताल में बुधवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। एसडीएम हरसिमरनप्रीत कौर ने बैठक लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वैक्सीन की पूर्व तैयारी, जिन लोगों को वैक्सीन लगना है उनकी सूची तैयार करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। बीईई चंद्रकला डोंगरे ने बताया वैक्सीन लगाने के लिए तीन कमरों वाले कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। प्रथम कक्ष में हैंडवाश की व्यवस्था रहेगी। दूसरे कक्ष में टीका लगाने की व्यवस्था और तीसरा निगरानी कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें आधे घंटे तक लाभार्थी को रोका जाएगा और कोई परेशानी आती है तो तुरंत मेडिकल ऑफिसर और बीएमओ को सूचना देकर निराकरण किया जाएगा। इसके साथ टीका लगाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की भी जानकारी बैठक में दी। जिसमें टीका लगाने के पहले और टीका लगाने के बाद हाथ धोने के बारे में बताया। अभियान के पहले दिन पांच साल तक के अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलाने के निर्देश दिए।
थूकने पर लगेगा जुर्माना: बैठक में तंबाकू नियंत्रण पर चर्चा की। तंबाकू खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। जुर्माना वसूली के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को रसीद भी प्रदान की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget