header ads

सुबह कोहरा, धूप से दिन का तापमान 5 डिग्री बढ़ा, रात का पारा 2 डिग्री गिरा

अरब सागर में बने सिस्टम का असर शुक्रवार को शहर में दिखा था। सुबह पांच घंटे रिमझिम बारिश हुई। तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आने से दिन का तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया था। शनिवार सुबह 9 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा।

फिर धूप निकली तो सूरज की तपन से दिन का पारा 5 डिग्री चढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच गया। 14 किमी की रफ्तार से चली हवा में ठंडक जरूर रही। इसके साथ ही रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई और पारा 13 डिग्री पर पहुंचने से रात और ठंडी होने लगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और पारा 8 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

कोहरे के कारण असंतुलित होकर ट्रेलर पलटा
सिंगोली मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा चालक की सुझबूझ से टल गया। जानकारी अनुसार शनिवार अलसुबह सिंगोली की तरफ से एक ट्रेलर नीमच आ रहा था इस दौरान ग्राम सेमली चंद्रावत के समीप कोहरा होने से भैंस नजर नहीं आई और ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक ने अपनी सुझबूझ से ट्रेलर को मार्ग से नीचे उतारा और वह झाडिय़ों में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fog in the morning, day temperature rose 5 degrees due to sunshine, night's mercury dropped by 2 degrees


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget