header ads

एक ही दिन में 600 शादियां; एक पंडित ने तीन-तीन लग्न कराए

अहमदाबाद में एक ही दिन में 600 शादियां हुईं। अक्षय मुहूर्त के चलते सोमवार को इतनी ज्यादा शादियां हुईं। ऐसा शुभ मुहूर्त अब 10-11 दिसंबर को है और इसके बाद फिर आखिरी शुभ मुहूर्त 24 अप्रैल को ही है।

वहीं, गुजरात के चार बड़े शहरों (अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत) में नाइट कर्फ्यू के चलते काफी परेशानियां हो रही हैं, क्योंकि परिवारों के पास सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक का ही समय है। ऐसे में शादी की रस्मों के अलावा, बारात, रिसेप्शन, फोटोग्राफी जैसे कार्यक्रम सबकुछ दिन में ही संपन्न करानी पड़ रही है।


बीते दिन इतनी बड़ी संख्या में शादी होने के चलते शहर के सभी मैरिज गार्डन से लेकर पार्टी प्लॉट तक बुक थे। नाइट कर्फ्यू के चलते फेरे भी दिन में ही हुए। इसके चलते शहर में पंडितों तक की कमी हो गई थी। कई जगह तो ऐसे हालात थे कि पंडितों को एक ही दिन में तीन-तीन शादियां करानी थीं।

इसी के चलते उन्होंने फटाफट शादियां करानी पड़ी और ऐसे में 120 मंत्रों की जगह 80-85 मंत्रों से ही काम चला लिया गया। इतना ही नहीं, कई परिवारों ने तो शादी की रस्में जल्दी करवाने के लिए पंडितों को ज्यादा पैसे तक दिए।

इस बारे में पंडित प्रकाश रावल ने बताया कि मुझे सुबह-दोपहर और शाम को तीन शादियां करानी थी। इसीलिए मैंने पहले से ही टार्गेट बना लिया था कि कुछ विधियां कम कर रस्में समय पर करानी होंगी। उन्होंने अपने साथ एक सहायक को भी रखा, जिससे उनकी मदद हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
600 weddings in a single day; A Pandit made three ascendants


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget