राज्य सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने के बाद 1 जनवरी से कपड़ा मार्केट रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। जानकारी के अनुसार नए साल में राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू को रात 9 से बढ़ाकर 10 बजे कर दिया है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में लेने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू में ढील मिलने से कपड़ा उद्योग को राहत होगी। फोस्टा ने सभी मार्केटों को परिपत्र जारी कर 1 जनवरी से सुबह 9.30 बजे से रात 8 बजे तक मार्केट खोलने की सूचना दी है। ज्ञातव्य है कि नाइट कर्फ्यू का समय रात 9 बजे होने की वजह से मार्केट शाम को 7 बजे बंद हो जाते थे। 9 बजे तक कारोबारी और कर्मचारी घर पहुंच जाते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment