अठवा और इच्छापोर के बाद केनरा बैंक का एटीएम हैक कर 9.50 लाख रुपए निकालने का दूसरा मामला सामने आया है। इस बारे में अडाजण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार अडाजण के हनी पार्क रोड पर स्थित पंचवटी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर केनरा बैंक का एटीएम है।
गत 11 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच अज्ञात बदमाश किसी औजार से एटीएम का डिस्प्ले खोलकर मदर बोर्ड का स्विच ऑपरेट करते हुए अंदर से 9.50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन करके फरार हो गया। गुरुवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अठवालाइंस और इच्छापोर थाने में केनरा बैंक के एटीएम से 7.45 लाख के ट्रांजेक्शन करने की शिकायत दर्ज हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment