header ads

गुजरात के भाजपा विधायक ने कहा- राज्य में ‘लव जिहाद’ की कई घटनाएं, यूपी की तरह यहां भी कानून की जरूरत

गुजरात में भाजपा के एक विधायक ने उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून की तर्ज पर राज्य में भी कानून लागू करने की मांग की है। दाभोई के विधायक शैलेश मेहता ने मंगलवार काे कहा कि वह जल्द ही गुजरात सरकार को लव जिहाद के खिलाफ एक कड़े कानून को लाने का प्रस्ताव देंगे।

मेहता ने कहा, ‘लव जिहाद के खिलाफ एक कड़ा कानून हर राज्य में लाया जाएगा, जहां भाजपा सत्ता में है। गुजरात हिंदुत्व में विश्वास करने वाला पहला राज्य है, इसलिए लव जिहाद के खिलाफ एक कानून यहां भी लाया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि गुजरात में लव जिहाद की कई घटनाएं हो रही हैं। इसलिए गुजरात में एक सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा, “देश भर में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं। यूपी में योगी सरकार इस मुद्दे को लेकर एक कानून लाई है। गुजरात में भी यूपी से भी ज्यादा सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP MLA from Gujarat said- many incidents of 'love jihad' in the state, like UP also needs law


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget