हकीमाबाद के किसानों ने एसडीएम विजय कुमार मंडलोई को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि हम आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक हैं। हमने बैंक से केसीसी लोन लिया है। हमने फसल बीमा भी करवाया है और खाते से बीमा राशि काटी गई है।
2019-2020 में हमारी फसल खराब होने के बाद भी हमें न तो बीमा लाभ मिला है और नहीं राहत राशि दी गई है। इसकी जांच करवाए जाए। युवा किसान रानू परमार ने बताया कि एसडीएम ने तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली एवं इस मामले की जांच कर बैंक अधिकारियों से बात कर मामला करने की बात कही है। इस दौरान जगदीश परमार, भैरूसिंह परमार, धूम सिंह परमार, भरत परमार, मुकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment