header ads

हमें गर्व है कि हम भारत माता की गोद में पैदा हुए

पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ के नाम से एक बीज बोया था। जो अब भारतीय जनता पार्टी के नाम से एक वट वृक्ष बन गई है। हम सभी को गर्व करना चाहिए हम भारत माता की गोद में पैदा हुए है। हमें अभिमान करना चाहिए। हम भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है। मंगलवार को भाजपा नगर मंडल के दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह डंडीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
द्वितीय सत्र में पूर्व संगठन मंत्री नरेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यपद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कहा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही अंत्योदय है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया था। अंधेरा छंटेगा कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन की पद्धति में एक सूत्र डाला है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। तृतीय सत्र में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचार धारा, चाैथे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन माहेश्वरी ने भाजपा का इतिहास व विकास, पांचवे सत्र में कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र भावसार ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We are proud that we were born in the lap of Mother India


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget