एनएच 69 रोड पर धार बैरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार घायल हाे गया। भौरा चौकी प्रभारी नीरज पाल ने बताया गरदारेती धार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से होशंगाबाद जा रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भौरा की तरफ आ रहा एक बाइक सवार युवक घायल है। मृतक घायल शाहपुर से हाेशंगाबाद जा रहे थे। इनमें एक का नाम मुकेश बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की पता साजी की जा रही है। घायल युवक का नाम भौरा निवासी मोहन अम्बुलकर बताया जा रहा है। पुलिस मृतकाें और घटना काे लेकर जानकारी जुटा रही है। माैके पर निशान देखकर अनुमान है कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन ट्रक हाे सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment