बेगमपुरा वडवाली शेरी स्थित श्री अक्कलकोट स्वामी मठ में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दत्त जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह श्री दत्तावतार अक्कलकोट स्वामी समर्थ को केसरस्नान, पादुकापूजन, महाआरती और शाम को मंदिर कक्ष से पालिकी यात्रा निकाली गई।
मंदिर के ट्रस्टी रविभाई राणा ने बताया कि दत्तावतार अक्कल कोर्ट स्वामी की मूल गादी शोलापुर जिला के अक्कलकोट गांव में है। उनके शिष्य सूरत के बालकृष्ण महाराज मूल शाहपोर के निवासी थे। बचपन में ही उन्होंने अक्कलकोट स्वामी के शिष्य तात महाराज के कहने पर साधना की थी।
साधना के दौरान सपने में उनको अक्कलकोट स्वामी ने दर्शन देकर मठ की स्थापना का आदेश दिया था। इसके साथ उनको अक्कलकोट स्वामी का पादुका, वस्त्र और पाट मिला, जिसे आज तक सुरक्षित रखा गया है। दत्त जयंती पर मंदिर में सुबह 6 बजे केसर स्नान, 8 बजे पादुका पूजन, और 10 बजे महाआरती और शाम 5.30 बजे पालकी यात्रा कक्ष में निकाली गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment