गोविंदपुरा इलाके में रहने वाले एक एयरकंडीशनर मैकेनिक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने ये कदम क्यों उठाया फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में पता चला है कि अपनी मां से उसकी हल्की बहस हुई थी। बरखेड़ा पठानी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार एसी मैकेनिक थे। पुलिस के मुताबिक कुछ समय से राजकुमार की पत्नी मायके चली गई है।
छतरपुर स्थित ससुराल में एक शादी में शामिल होकर राजकुमार दो दिन पहले ही भोपाल लौटे थे। उसकी शराब पीने की आदत पर मां अक्सर उसे समझाया करती थी। इस बात पर वह मां से बहस भी कर लेता था। बुधवार को भी उसने मां से इसी बात पर बहस की थी। इसके बाद छत पर लगे पंखे से मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फिलहाल खुदकुशी की असल वजह सामने नहीं आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment